जमशेदपुर, मई 30 -- जनता दल (यूनाइटेड) ने संगठन विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने गुरुवार को तीन महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। मनोज कुमार सिंह को जिला सचिव, दिनेश कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष, श्रमिक प्रकोष्ठ, विजय राव को जिलाध्यक्ष, क्रीड़ा प्रकोष्ठ बनाया गया। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि ये तीनों नेता राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं और क्षेत्र में इनकी पहचान समर्पित कार्यकर्ता के रूप में है। उन्होंने आगे कहा कि जद (यू) में इनकी सक्रिय भागीदारी संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाएगी। पार्टी को इनसे बड़ी उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...