सीतामढ़ी, फरवरी 2 -- सीतामढ़ी। जिला जनता दल यूनाइटेड कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पार्टी नेताओं ने स्पष्ट किया कि जदयू में अनुशासन सर्वोपरि है। दल विरोधी गतिविधियों को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि किसी भी राजनीतिक व्यक्ति को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे भविष्य में आमने-सामने होने में कठिनाई हो। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ अधिवक्ता विमल शुक्ला द्वारा प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ दिए गए बयान तथ्यहीन हैं। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि पार्टी की विचारधारा के विपरीत कार्य करने और दल विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के कारण ही श्री शुक्ला को तत्काल प्रभाव से छह वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.