जमशेदपुर, अप्रैल 25 -- जनता दल (यूनाइटेड) बर्मामाइंस मंडल का विस्तार करते हुए मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। नई कार्यकारिणी में रवींद्रनाथ ठाकुर, दीपक तिवारी, गंगाधर पांडे और हेमू राव को मंडल महामंत्री मनोनीत किया गया है। वहीं, बबलू राय, प्रकाश कुमार और एमडी अजमद को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज भगत, भोला रजक, विकास रजक, एमडी फिरोज, रोबिन कुमार, शुभम सिंह और एमडी सामद को मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय रजक और दुर्गा रजक को संगठन मंत्री, रोसो बेहरा और राकेश झा को कोषाध्यक्ष, शंभू झा को मीडिया प्रभारी तथा विक्की मुखी को अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.