जहानाबाद, जुलाई 22 -- करपी, निज संवाददाता। जदयू की प्रदेश सचिव मंजू कुशवाहा ने कई गांव में जनसंपर्क कर लोगों को नीतीश सरकार की उपलब्धियां बताई। इनके द्वारा शंकरपुर, करपी, मखमिलपुर इत्यादि दर्जनों गांव का भ्रमण किया गया। विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ जन संवाद स्थापित की गई। इन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सारे कार्य किए हैं। नौकरी में आरक्षण के साथ ही साथ जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत सभी क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए गए हैं। शंकरपुर गांव में महिलाओं के साथ संवाद करते हुए इन्होंने कहा कि आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। विद्यालय में पढ़ने व...