बेगुसराय, जून 22 -- बलिया, निज संवाददाता। बलिया नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 4 में रविवार को बलिया नगर जदयू के बूथ अध्यक्षों व बूथ कमेटी के सदस्यों की बैठक हुई। कार्यक्रम प्रभारी सुधाकर भारद्वाज, विधानसभा प्रभारी पवन सिंह की देखरेख व नगर अध्यक्ष अफताब आलम की अध्यक्षता में हुई बैठक में अलग-अगल बूथों की गहन समीक्षा, बूथ पर विगत चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन, आगामी चुनाव में बूथों पर पार्टी को मजबूती देने और मतदाताओं को नीतीश कुमार के ऐतिहासिक जनकल्याणकारी कार्यों व योजनाओं की जानकारी देते हुए मतदाताओं को पार्टी संगठन से जोड़ने आदि पर गहन-विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा भी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और बूथ अध्यक्षों से बूथों पर पार्टी की स्थिति की जानकारी ली। साथ ही बूथ अध्यक्षों व बूथ कमेटी सदस्यों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.