बिहारशरीफ, सितम्बर 20 -- फोटो: राजेश उमेश: बिहारशरीफ बाईपास में शनिवार को जदयू परेदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का स्वागत करते कार्यकर्ता। बिहारशरीफ। एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेने नवादा के गोविंदपुर गए जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा का बिहारशरीफ में जोरदार स्वागत किया गया। बाईपास में छात्र जदयू के पूर्व विश्वविद्यालय अध्यक्ष राजेश कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं। राजेश कुमार ने कहा कि उमेश कुशवाहा के युवा नेतृत्व में पार्टी नई ऊंचाइयों पर है। 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.