कटिहार, फरवरी 22 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र प्रखंड स्तरीय जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 के लिए सामुदायिक भवन बड़झल्ला,प्राणपुर के प्रांगण में बैठक चुनाव पर्यवेक्षक चंद्र भूषण पटेल के नेतृत्व में निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ शनिवार को आरंभ हुआ। प्रखंड अध्यक्ष के लिए मात्र एक नामांकन पत्र प्राप्त हुआ। चुनाव प्रभारी पिंकू कुमार राय ने निर्धारित समय तक नामांकन पत्र प्राप्त करने का इंतजार किया। सर्व सम्मति से प्राणपुर प्रखंड जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव प्रभारी ने लड्डू सिंह को निर्वाचित घोषित किया। तीसरी बार जदयू का प्रखंड अध्यक्ष निर्वाचन पर सभी क्रियाशील सदस्यों एवं पंचायत अध्यक्षों को धन्यवाद दिया। इस मौके पर चुनाव पर्यवेक्षक चंद्र भूषण पटेल ने कहा कि बिहार प्रदेश जदयू सांगठनिक निर्वाचन 2026 हेतु प्राणपुर प्रखंड ...