भागलपुर, फरवरी 24 -- प्रखंड के शिवशंकरपुर सामुदायिक भवन में हुए जदयू प्रखंड अध्यक्ष के चुनाव में जमकर हंगामा हो गया। इस हंगामे के बीच दूसरी बार विनय कुमार को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित घोषित किया गया। इससे पहले वे अध्यक्ष पद पर मनोनीत किए गए थे। सोमवार की दोपहर प्रखंड अध्यक्ष के लिए प्रक्रिया शुरू हुई। चुनाव पर्यवेक्षक संजीव कुमार सिंह और निर्वाचन पदाधिकारी रामबिलास सिंह ने कहा कि अध्यक्ष पद के लिए आठ नामांकन दाखिल किया गया। जिसमें पांच उम्मीदवारों का नामांकन पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल होने और दो का नामांकन पेपर की कमी के कारण अस्वीकृत कर दिया गया। इसकी घोषणा होते ही जिनका नामांकन अस्वीकृत हुआ, इनके समर्थकों, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिनू बिहारी सिंह द्वारा चुनाव पदाधिकारी के सामने सवाल खड़ा कर दिया गया। हंगामा बढ़ने लगा। चुनाव ...