भागलपुर, फरवरी 19 -- जदयू प्रखंड अध्यक्ष की चुनाव की तैयारी पूरी बिहपुर, संवाद सूत्र। नवगछिया के निवर्तमान जिलाध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह एवं जिला प्रवेक्षक सुबोध पटेल के निर्देशानुसार बिहपुर जदयू प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव आगामी शनिवार को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया बीआरओ शिवशंकर चौधरी एवं प्रवेक्षक अमर कुमार सिंह के नेतृत्व में बिहपुर में संपन्न होगी। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...