मधेपुरा, फरवरी 24 -- आलमनगर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पानी टंकी मैदान पर सोमवार को जदयू प्रखंड अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन पर्चा भरा गया। चुनाव पर्यवेक्षक शैलेश कुमार सिंह और प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी संजय मंडल की देखरेख में वर्तमान प्रखंड अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने अपना नामांकन पर्चा भरा। इसके अलावा राणा रामकृष्ण, राजेश्वर प्रसाद राय, मनी मंडल, सुनील कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौधरी और शिवेश कुमार राय ने भी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारी की अधिकता देख प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव नहीं हो सका। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए आपसी सहमति नहीं होने के कारण चुनाव की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पायी। पार्टी कार्यकर्ता अलग-अलग गुटों में देखे गए। चुनाव पर्यवेक्षक शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि सात सदस्यों ने नामांकन पर्चा भ...