पटना, फरवरी 1 -- जदयू ने संत शिरोमणि गुरु रविदास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को जदयू के प्रदेश कार्यालय में संत शिरोमणि गुरु रविदास जी का जयंती समारोह आयोजित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने गुरु रविदास के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मौके पर विधान परिषद के सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक संजय गांधी, प्रदेश महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह, पूर्व विधायक प्रभुनाथ राम, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राजेश त्यागी, प्रदेश महासचिव अनिल कुमार दास, विद्यानंद विकल आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...