जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जमशेदपुर। जदयू पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता आकाश शाह ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आम जनता के लिए एक संतुलित एवं विकासोन्मुखी बजट बताया। उन्होंने कहा कि आयकर में प्रदान की गई छूट से मध्यम वर्ग को महत्वपूर्ण राहत प्राप्त होगी, जबकि सड़क, रेलवे, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और एमएसएमई जैसे क्षेत्रों में बढ़ाया गया निवेश रोजगार सृजन तथा अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...