सासाराम, अगस्त 20 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सरकार द्वारा किये गए कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए जदयू द्वारा हर घर जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की गई है। जिसे लेकर बुधवार को सासाराम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जदयू के जिला प्रभारी अशोक प्रजापति के नेतृत्व में हर घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान जदूय कार्यकर्ता घर-घर जाकर एनडीए सरकार के द्वारा अब तक किए गए विकास कार्य, सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव समेत अन्य की जानकारी दी। बताया कि यह अभियान गांव से गली तक चलाई जाएगी। अभियान में सासाराम विधानसभा के पूर्व विधायक अशोक कुमार, जदयू नगर निगम अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा, नगर उपाध्यक्ष दीपक कुमार कुशवाहा, राजेश मेहता, बबल कुशवाहा, अरूण कुमार, रौबिन केसरी, संजय गुप्ता, लोहा सिंह आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...