कटिहार, जनवरी 11 -- डंडखोरा, संवाद सूत्र जनता दल यूनाइटेड पार्टी के द्वारा संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रखंड अध्यक्ष कुंदन कुमार महतो के नेतृत्व पटाहारा गांव में बूथ स्तर पर व्यापक सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न बूथों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और जदयू की नीतियों व सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में अपनी आस्था जताई। कार्यक्रम में सक्रिय कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस मौके पर पूर्व मुखिया श्याम लाल ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में किए गए कार्यों से प्रभावित होकर लोग जदयू से जुड़ रहे हैं। सदस्यता लेने...