गया, अप्रैल 22 -- डोभी प्रखंड के बीजा गांव के महादलित टोला में मंगलवार को जदयू की ओर से भीम संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें जदयू की भीमरथ भी शामिल हुई। कार्यक्रम में जदयू के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विनोद कुमार यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाबा भीमराव आंबेडकर के सपनों को पूरा करने के लिए महादलित परिवारों के लिए कई ऐतिहासिक काम किये हैं। महादलित परिवारों के शिक्षा का विकास हो सके इसके लिए टोला सेवक की नियुक्ति की। वहीं, दलित प्रकोष्ठ (अनुसूचित जाति) के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भीमरथ सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन करने के बारे में कहा कि गांव-गांव में भीम संवाद कार्यक्रम कर महादलितों को जागरूक करना है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष द्धारिका प्रसाद, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.