लखीसराय, फरवरी 24 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। भागलपुर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लखीसराय जिले में जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल और सुजीत कुमार के नेतृत्व में रविार को बाइक रैली निकाली गई। बाईक रैली विद्यापीठ चौक से शुरू होकर जमुई मोड़, के रास्ते एसपी आवास से बाईपास मोड़ से होते हुए पुनः विद्यापीठ चौक पर समाप्त हुई। बाईक रैली को हरी झंडी दिखाकर जिलाध्यक्ष ने रवाना किया। जदयू जिला अध्यक्ष रामानंद मंडल ने बताया कि जिले से करीब 10,000 कार्यकर्ता और किसान भागलपुर के लिए रवाना होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सभी प्रखंडों से बस और अन्य वाहन रवाना किए जाएंगे, जिससे कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने में कोई असुविधा न हो। सभी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन का प्रबंध किया जा रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.