रांची, मार्च 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश जदयू ने शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। यह समारोह पार्टी विधायक सरयू राय के रांची स्थित सरकारी आवास में आयोजित किया गया। इस समारोह में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, उपाध्यक्ष पीएन सिंह सहित संगठन से जुड़े अधिकांश कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह में सीएम नीतीश कुमार के विकास और सामाजिक न्याय के दृष्टिकोण की सराहना की गई। साथ ही केक काटकर जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में हाल में शामिल हुए नए पदाधिकारियों का स्वागत किया। विधायक सरयू राय ने उम्मीद जताई कि झारखंड में जदयू बहुत जल्द और तेजी से विकसित होगा। उन्होंने पार्टी की शक्ति को बढ़ाने और संगठन को ...