मुजफ्फरपुर, फरवरी 18 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। नरियार निवासी मिंटू कुमार ने जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल सहित तीन लोगों के खिलाफ दलित उत्पीड़न सहित मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 18 फरवरी की सुबह करीब आठ बजे जा रहे थे, तभी रास्ते में पुराने विवाद को लेकर विनय पटेल, शुभम कुमार और सुमन कुमार अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर घेर लिया। गाली-गलौज करते हुए गले से चांदी की सिकरी और पॉकेट से 530 रुपये छीन लिया। थानेदार संजीव कुमार सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...