पटना, मार्च 10 -- जदयू के प्रदेश महासचिव रामकृष्ण मंडल सहित अन्य नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। सोमवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में प्रदेश राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलायी। जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव दयानंद शर्मा एवं युवा जदयू के अविनाश राम भी अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हुए। इस मौके पर श्री साहू ने सभी नये सदस्यों को राजद की सदस्यता रसीद, प्रतीक चिन्ह का गमछा और गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सम्मानित किया। राजद प्रवक्ता एजाज अहमद एवं मुख्यालय प्रभारी मुकुंद सिंह, बिहारीगंज के पूर्व प्रत्याशी ई. प्रभाष कुमार भी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.