बगहा, दिसम्बर 8 -- दरभंगा। जदयू के वरिष्ठ नेता एवं राज्य परिषद सदस्य एजाज अख्तर खां 'रूमी' ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, लंदन में प्रतिष्ठित वैश्विक सूची में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम को शामिल करना बिहार के लिए गौरव की बात है। साल 1947 से लेकर 2025 तक वे भारत के पहले व्यक्ति हैं जिन्होंने 10 बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। यह लोकतांत्रिक इतिहास में दुर्लभ उपलब्धि है। यह न केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि है बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए गौरव की बात है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.