बिहारशरीफ, सितम्बर 26 -- हिलसा, निज प्रतिनिधि। जद यू नेता ब्रजनेश चंद्र विद्यार्थी ने शुक्रवार को शहर के प्राचीन माता महाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से अनुमंडल वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि पूजा-पाठ करने से मन का शांति और आत्मविश्वास मिलता है। इससे सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज बिहार विकास और सामाजिक सद्भाव के पथ पर अग्रसर है। बिहार में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम हुए हैं। मौके पर मंदिर के मुख्य संरक्षक सुरेंद्र प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष मंजय चंद्रवंशी, विकास कुमार, मुकेश कुमार, टुनटुन कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.