हजारीबाग, दिसम्बर 6 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर अंचल कार्यालय में एक सादे समारोह में जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर को झारखंड सरकार को चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी का प्रमाण पत्र अंचल अधिकारी ने दिया। इस अवसर पर अंचल निरीक्षक ,झारखंड आंदोलनकारी जदयू के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन पटेल एवं जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश सचिव शाह झारखंड आंदोलनकारी अर्जुन कुमार मेहता आदि ने राकेश ठाकुर को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। आंदोलनकारियो ने एक स्वर से कहा हम लोगों ने झारखंड लड़ कर लिया लेकिन झारखंड के प्रगति के लिए लंबी लड़ाई लड़नी होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.