मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- मुशहरी। प्रखंड के प्रह्लादपुर में शनिवार को शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें अवकाश प्राप्त शिक्षक सह जनता दल यूनाइटेड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राम निरंजन शाही को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष गौरव कुमार नन्हे, जिलाध्यक्ष रामबाबू कुशवाहा, प्रदेश सचिव शैलेश कुमार शैलू, मो. जसीम, लालबाबू चौधरी, जिला पार्षद प्रियदर्शनी शाही, पूर्व जिला पार्षद मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीकुमार सिंह, रामबाबू चौधरी, मो. इमरान, राजकुमार चौधरी, रामविवेक महतो, मुकेश राम, कौशल शर्मा, संतोष चौधरी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...