पटना, जनवरी 7 -- धनरुआ थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में सोमवार की रात जदयू नेता के पति दयानंद कुमार (50) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव चंद्रकला कुमारी सिन्हा के पति थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि छह माह पहले गांव के ही किसी एक युवक को दयानंद ने एक लाख रुपये सूद पर दिलवाया था। इसका गारंटर दयानंद थे। लेकिन जब युवक ने रुपये नहीं लौटाया तो दयानंद पर दबाव बनाने लगा।‌ जिसको लेकर तनाव में थे। सोमवार की शाम दयानंद ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...