मुंगेर, फरवरी 1 -- मुंगेर। एडीजे-4 धीरज कुमार मिश्रा की अदालत ने जदयू नेता की हत्या के चार साल पुराने मामले में पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला जमालपुर थाना क्षेत्र के फरीदपुर का है, जहां 19 जून 2020 को अविनाश चंद्र कुशवाहा उर्फ जुगनू मंडल की धारदार हथियार से हमला कर और गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के पिता चमक प्रसाद कुशवाहा ने जमालपुर थाने में संतोष झा, राजेश झा, गुलाब झा, रामबली मंडल सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। न्यायालय ने 25 जनवरी को आठ अभियुक्तों में से पांच को दोषी करार दिया, जबकि तीन को सबूत के अभाव में बरी कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.