खगडि़या, फरवरी 21 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पूर्णिया के युवा जदयू जिलाध्यक्ष राजू की मौत के बाद सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के लिए शुक्रवार को शव को लाया गया। इस दौरान मृतक परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। हालांकि इस दौरान मृतक परिजनों को आश्वासन देने के लिए युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी, सावन कुमार बंटी समेत काफी संख्या में जदयू नेता भी पहुंचते रहे। इधर जदयू नेत्री अनुराधा कुमारी ने कहा कि सड़क हादसे में युवा जदयू जिलाध्यक्ष की मौत मर्माहत करने वाली खबर है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में जदयू का हर कार्यकर्ता मृतक परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है। मौत की खबर सुनकर शादी समारोह में शामिल लोग भी हो गए शोकाकुल: खुशी के पहल महज चंद मिनटों में ही उस समय गम में तब्दील हो गया जब पूर्णिया के युवा जदयू के जिलाध्यक्ष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.