मुंगेर, जुलाई 21 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जदयू के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि की मां शादीपुर निवासी सावित्री देवी का निधन रविवार को बेलन बाजार स्थित जस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया। 85 वर्षीय सावित्री देवी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी। उनके निधन पर जदयू जिलाध्यक्ष नचिकेता मंडल, प्रदेश प्रवक्ता विमलेन्दू राय, प्रखंड अध्यक्ष मुनिलाल मंडल, सुजीत मंडल, मिथिलेश मंडल, नवीन कुमार सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि ईश्वर से कामना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे। शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। रविवार की शाम शादीपुर स्थित आवास से अंतिम यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.