पूर्णिया, जून 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अधीन मोगलिया पुरन्दाहा पूर्व पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष व पूर्व मुखिया कमलेश्वरी मंडल के निधन पश्चात बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह आज सुबह उनके पैतृक ग्राम पहुंचकर पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि कमलेश्वरी बाबू हमारे राजनीतिक,सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन के अभिन्न अंग थे। जिन्होंने सेवा को अपना धर्म और जनता के सुख-दुख को अपना कर्तव्य माना। समता पार्टी के शुरुआती दौर से लेकर आज तक उन्होंने जिस निष्ठासमर्पण और आत्मबल के साथ संगठन के लिए कार्य किया, वह किसी विरासत से कम नहीं है। मंत्री ने कहा कि उनका सरल,सहज स्वभाव हर अपनत्व का एहसास कराता था। उन्होंने अपने जीवन में सादगी को अपनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.