पटना, नवम्बर 11 -- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। उन्होंने वहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की और उनका कुशल क्षेम पूछा। इस दौरान उन्होंने पूरे जदयू प्रदेश दफ्तर का जायजा लिया। पूरे परिसर का भ्रमण किया। उनके साथ संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी भी थे। सीएम ने विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए वार रूम का विशेष निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान के क्रम में पूरे राज्य से आ रही सूचनाओं का लाइव जायजा लिया। साथ ही वहां के लोगों से मतदान की जानकारी ली। उन्होंने वार रूम की कार्यप्रणाली का काफी देर तक मुआयना किया। इसके बाद उन्होंने वार रूम से सबसे मतदाताओं को निकालने और अधिक से अधिक संख्या में मतदान की अपील भी की। सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री जदयू दफ्तर पहुंचे। वहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधान पार्षद संज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.