मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जदयू जिलाध्यक्ष रामबाबू सिंह कुशवाहा ने सोमवार को जिले के कई प्रखंडों का सघन दौरा कर सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साहेबगंज नगर, पारू प्रखंड के देवरिया और बरुराज प्रखंड मुख्यालय मोतीपुर में पार्टी पदाधिकारियों से अभियान की जानकारी ली। साथ ही सभी को अभियान को और तेज करते हुए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने का निर्देश दिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अभियान को जिला नेतृत्व पर्व की तरह मना रहा है। जिला टीम प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के करीब है। लक्ष्य पाने के लिए कही ज्यादा सफल तरीके से जिला टीम के साथियों ने कार्य किया है। भ्रमण के दौरान सौरभ कुमार साहेब, जिला कोषाध्यक मनोज कुमार कुशवाहा, सतेंद्र कुशवाहा, प्रद्युम्न कुशवाहा, विन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.