पटना, फरवरी 26 -- राजद ने एनडीए सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर आरोप लगाया कि यह जदयू को अप्रासंगिक करने की कवायद है। प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के रास्ते पर जदयू को ले जाने की कवायद है। उन्होंने कहा कि अब तक 2005 से 2025 तक के मंत्रिमंडल विस्तार में पूरे मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या अधिकतम आंकड़े तक नहीं पहुंची थी जो कि इस बार पहुंच गयी। उन्होंने आरोप लगाया कि बहुत आशा और उम्मीद थी कि प्रधानमंत्री भागलपुर में कहेंगे कि 2025 के जनादेश के बाद एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं कहा। इस आशा पर पानी फिर गया। उन्होंने कहा कि जदयू ने मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चुप्पी साध रखी है। अब यह भी सुनना पड़ रहा है कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.