छपरा, फरवरी 19 -- छपरा, एक संवाददाता। जदयू के सांगठनिक चुनाव को पारदर्शी बनाया जायेगा। इसको लेकर 20 प्रखंडों के प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी व जिला पर्यवेक्षक की उपस्थिति में संगठन चुनाव को स्वच्छ वातावरण में कराने को लेकर व्यापक तौर पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचित पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पटेल एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी आनंद किशोर सिंह ,सहायक निर्वाची मनोज पटेल व कार्यकारी जिला अध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद सिंह बिकल उपस्थित थे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला निर्वाची पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार पटेल ने संगठन चुनाव पर प्रकाश डालते हुए कहा कि किसी भी राजनीति में जब तक संगठन चुनाव स्वच्छ एवं पार्दर्शी नहीं होगा तब तक वह दल राजनीतिक सफलता को प्राप्त नहीं कर सकता है ।सांगठनिक चुनाव 20 फरवरी से 23 फरवरी के बीच कराया जायेगा। जय प्रकाश यादव, ओम प्रकाश शर्मा, ब्...