आरा, दिसम्बर 31 -- आरा, निज प्रतिनिधि। भोजपुर जिला जदयू के प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष एवं दल के महत्वपूर्ण नेताओं की बैठक राष्ट्रीय महासचिव सह पूर्व मंत्री जगदीशपुर विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा के निर्देश के आलोक में आरा परिसदन के सभागार में हुई। अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल ने की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि विधायक ने अपनी पत्नी ऊषा कुमारी के निधन पर 10 जनवरी को अपने ग्राम आवास दुल्हिनगंज में शोकसभा का आयोजन किया गया है। इसमें जिले के सभी लोगों को आमंत्रित किया है। विधायक ने सदस्यता अभियान की समीक्षा की और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को हर गांव, टोला चौक-चौराहों पर सदस्यता अभियान चलाने को कहा ओर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के विजन से जोड़ने को कहा। बैठक में उपस्थित संदेश विधानसभा क्षेत्र के...