आरा, दिसम्बर 13 -- आरा। निज प्रतिनिधि भोजपुर जिला जदयू की ओर से वर्ष 2025 - 30 सदस्यता अभियान की शुरुआत आरा परिसदन के सभागार में नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भीम सिंह पटेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। मौके पर उपस्थित प्रखंड अध्यक्ष और पार्टी के कार्यकर्ताओं को दल की प्राथमिक सदस्यता दिलाई गई। मौके पर पूर्व मंत्री सह जगदीशपुर विधानसभा के नव निर्वाचित विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा, संदेश विधायक राधाचरण साह, जिला संगठन प्रभारी राजकिशोर दांगी, जिलाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जिला प्रवक्ता शंभु प्रसाद सोनी, मीडिया सेल जिलाध्यक्ष प्रियांशु कुशवाहा, जयप्रकाश चौधरी,अवधेश राम, विकास सिंह, अनूप पटेल, अक्षयलाल चौधरी, हीरालाल गुप्ता, मनोज कुशवाहा, रवींद्र नाथ सिंह,नेपाली मुखिया,मनोज उपाध्या,राजू मेहता,कुंदन शर्मा और जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी ह...