मुंगेर, फरवरी 13 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जनता दल यूनाइटेड मुंगेर जिला इकाई की ओर से वर्ष 2025-2028 के संगठनात्मक चुनाव को लेकर विभिन्न प्रखंडों एवं नगर इकाइयों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी और प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी कुमार और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रेम मोहन सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार हवेली खड़गपुर प्रखंड में बिपिन कुमार सिंह को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी तथा अनुज सिंह को प्रखंड निर्वाचन पर्यवेक्षक बनाया गया है। वहीं हवेली खड़गपुर नगर इकाई में संजय सिंह कुशवाहा को निर्वाचन पर्यवेक्षक और धपरी निवासी कुंदन प्रसून को निर्वाचन पदाधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी अंजनी कुमार और जिला निर्वाचन पर्यवेक्षक प्रेम मोहन सिंह ने कहा कि संगठनात्मक चुनाव की ...