बक्सर, फरवरी 20 -- शांतिपूर्ण फोटो संख्या 21 कैप्शन - शुक्रवार को जदयू इटाढ़ी प्रखंड के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद खुशी मनाते कार्यकर्ता। इटाढ़ी। जनता दल (यू) के इटाढ़ी प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष पद के संगठनात्मक चुनाव का आयोजन शुक्रवार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी बबन चौधरी व पर्यवेक्षक विमलेन्द्र कुमार की देखरेख में पूरी करायी गई। नगर अध्यक्ष पद का चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी काशी सिंह व पर्यवेक्षक नागेश्वर चन्द्रवंशी की उपस्थिति में कराया गया। सभी की सहमति के बाद विजय सिंह लगातार चौथी बार प्रखंड अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। वहीं, सुनील गुप्ता पहली बार नगर अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। दोनों नेताओं के चयन पर कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। म...