सीतामढ़ी, दिसम्बर 2 -- सीतामढ़ी। जनता दल यू के वरिष्ठ नेता रमेश कुमार के आकस्मिक निधन पर स्थानीय लोहिया आश्रम में सोमवार को जनता दल यूनाइटेड के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने उनकी लंबी राजनीतिक और सामाजिक जीवन की चर्चा की। रमेश कुमार लोक दल से अपनी राजनीतिक की शुरुआत कर विभिन्न समाजवादी एवं सामाजिक कार्यक्रमों के अगली कतार में हमेशा देखे जाते थे। वे शारीरिक शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय के संस्थापक व सीतामढ़ी सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के निदेशक पद पर चुने गए थे। साथ ही वे लोहिया आश्रम से जुड़े गतिविधियों एवं समाजवादी विचारधारा के प्रबल समर्थक व प्रचारक रहे। श्रद्धांजलि सभा में वरीय अधिवक्ता ईश्वर चंद्र मिश्र, डॉक्टर बृजेश कुमार शर्मा, रामाशंकर प्रसाद, अरुण कुमार गोप, प्रो....