बेगुसराय, नवम्बर 8 -- नावकोठी। समसा निवासी 74वर्षीय जदयू के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुरेश महतो का निधन शुक्रवार की रात हो गया। वे जदयू के वफादार कार्यकर्ता थे जिनका प्रखंड में संगठनात्मक ढांचा दुरुस्त करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वे पूर्व पंसस मनोज महतो के पिताजी थे। उनके निधन पर जदयू कार्यकर्ताओं में शोक की लहर छा गयी। प्रखंड अध्यक्ष मुकेश कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया केशरी नन्दन मिश्र, धर्मवीर कुमार, पूर्व सरपंच विजय नन्दन महतो,सुभाकर मिश्र, श्रीधर पाठक, अर्चना कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडा व फूल माला देकर श्रद्धांजलि दी। इन नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.