जमशेदपुर, अगस्त 30 -- जमशेदपुर। झारखंड प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) के प्रदेश महासचिव मनोज कुमार को दक्षिण पूर्व रेलवे की जोनल रेलवे उपभोक्ता सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो की अनुशंसा पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की है।मनोज कुमार अब आद्रा, चक्रधरपुर, खड़गपुर और रांची मंडल में रेल सेवाओं से जुड़े मुद्दों पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक रेल सुविधा पहुंचाना और यात्रियों को बेहतर सेवाएं दिलाना होगा। साथ ही वे रेल अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर सुविधाओं के विस्तार पर जोर देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.