साहिबगंज, फरवरी 27 -- साहिबगंज स्थानीय एलसी रोड स्थित जदयू के जिला कार्यालय में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक गुरूवार को हुई। जिला अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आहूत बैठक में संगठन विस्तार और संगठन से नये लोगों को जोड़ कर सदस्य बनाने सहित अन्यान्य विषय पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान जदयू का बरहरवा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीकांत कुशवाहा को मनोनीत किया गया। उनका स्वागत जिलाध्यक्ष आदि ने माला पहनाकर किया। प्रखंड अध्यक्ष बनने पर कुशवाहा ने कहा की नीतीश कुमार के कार्य आदि को देखकर ही वे इस संगठन से जुड़े हैं। इस संगठन को प्रखंड में एक अलग पहचान दिलाना उद्देश्य है। मौके पर पार्टी के कई वरीय नेता व संगठन के लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.