कटिहार, फरवरी 21 -- समेली,एक संवाददाता जदयू प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से भारतेन्दु भारती को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन से संगठन के कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली। छोहार दुर्गा मंदिर परिसर में चुनाव प्रभारी कार्तिक शर्मा एवं पर्यवेक्षक अजित कुमार मंडल की देखरेख में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बड़ी संख्या में क्रियाशील सदस्यों की उपस्थिति रही। प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए समेली से कुल दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। जिसमें निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष राधेश्याम मंडल का नामांकन पर्चा गलत होने पर उनका नामांकन रद्द कर दिया गया। इसके उपरांत आठों पंचायत अध्यक्षों की आपसी सहमति से एकमत होकर भारतेंदु भारती को निर्विरोध चुना गया। मौके पर पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.