पलामू, जनवरी 5 -- मेदिनीनगर। जद-यू के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार दुबे ने संगठन को अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार करते हुए प्रखंड अध्यक्षों की घोषणा की है। उन्होंने बताया प्रवीण कुमार तिवारी को मेदिनीनगर ग्रामीण का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया है। दीप नारायण दुबे को चैनपुर और मोतीलाल मुंडा को रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी नियुक्तियां पार्टी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त प्रखंड अध्यक्ष पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...