मुजफ्फरपुर, मई 17 -- औराई। सहिलाबल्ली पंचायत के जदयू अध्यक्ष नंदकिशोर सहनी (65) का शुक्रवार को निधन हो गया। प्रखंड जदयू अध्यक्ष बेचन महतो ने बताया कि वे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता थे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। निधन पर रामश्रेष्ठ सहनी, अशोक राम, गजनफर हुसैन, बाबर अली राइन, संजीव कुमार, अर्जुन दास, अजय मंडल, अरुण पासवान, संजय सहनी, गंगा सिंह, चंदू महतो, हरिश्चंद्र राय, अरुण कुमार सिंह, शालिनी देवी शोक जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...