हाजीपुर, फरवरी 24 -- महुआ, एक संवाददाता। जदयू के नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष को बधाईयों का ताता लगी है। सोमवार को उन्हें कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए मालाओं से लाद दिया और संगठन को मजबूती प्रदान करने को लेकर उन पर विश्वास जताया। महुआ के मेघपुर सिंघाड़ा निवासी रामकुमार सिंह को प्रखंड अध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। सिंघाड़ा दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राकेश कुमार उर्फ मुन्ना झा विक्की सिंह कुशवाहा, डॉ इंद्रजीत राय आदि ने कहा कि रामकुमार सिंह को महुआ का प्रखंड अध्यक्ष बनने पर पार्टी मजबूती की ओर जाएगी। इस मौके पर युवा जदयू के प्रखंड अध्यक्ष मुनचुन कुमार सहनी, जिला महासचिव रंजीत राय, दिनेश सिंह, रंजीत पासवान, नवीन चंद्र भारती, संतोष कुशवाहा आदि दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...