दरभंगा, फरवरी 22 -- अलीनगर। प्रखंड स्तरीय जदयू का संगठनात्मक चुनाव शनिवार को पिरहौली स्थिति एक निजी संस्थान परिसर में पार्टी द्वारा अधिकृत निर्वाची अधिकारी श्रवण महतो एवं पर्यवेक्षक रायबहादुर सिंह के नेतृत्व में हुआ। इसमें दोबारा मुस्लिम आजाद प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए चयनित किए गए। पार्टी स्तर से अधिकृत निर्वाची अधिकारी श्री महतो ने कहा कि किसी भी पार्टी की मजबूती के लिए कार्यकर्ता रीढ़ के समान होते हैं। इसके बिना पार्टी टिक नहीं सकती है। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया आरंभ हुई, जिसमें निवर्तमान अध्यक्ष मुस्लिम आजाद ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके बाद दूसरा कोई भी कार्यकर्ता अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं कराए। इस तरह मुस्लिम आजाद प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए लगातार दोबारा निर्विरोध चयनित हुए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.