जमशेदपुर, मार्च 4 -- जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने उलीडीह रामकृष्ण कॉलोनी निवासी आकाश शाह को जनता दल (यूनाइटेड) पूर्वी सिंहभूम जिला का प्रेस प्रवक्ता मनोनीत किया है। श्रीवास्तव ने सोमवार को मनोनयन पत्र जारी कर इसकी औपचारिक घोषणा की। श्रीवास्तव ने बताया कि आकाश शाह पूर्व में भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला प्रवक्ता रह चुके हैं। इसके साथ ही वे जमशेदपुर पूर्वी के पूर्व विधायक सरयू राय के तत्कालीन व्यावसायिक मामलों के विधायक प्रतिनिधि भी रह चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.