बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- जदयू के आभार समारोह में हुआ हंगामा, नेताओं के सामने बिगड़े हालात सांसद व विधायक की अपील के बाद भी कार्यकर्ताओं ने की गाली-गलौज सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के नहीं बुलाए जाने पर मारपीट की हुई घटना कुछ खास लोगों को तबज्जो दिए जाने पर आक्रोशित हुए कार्यकर्ता फोटो : जेडीयू : बिहारशरीफ सोगरा हाई स्कूल परिसर में शनिवार को कार्यकर्ता आभार समारोह में हाथापाई करते कार्यकर्ता। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। सोगरा हाई स्कूल परिसर में शनिवार को जदयू के आभार समारोह में कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हुई। आधा घंटा तक यह मैदान रणक्षेत्र बना रहा। उस समय सांसद व विधायक की अपील भी काम नहीं आयी। अपील के बाद भी कार्यकर्ताओं ने जमकर गाली-गलौज की। समारोह में सभी प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं के नहीं बुलाए जाने पर स्थिति तनावपूर्ण होती चली ...