सीवान, दिसम्बर 16 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। जदयू का वर्ष 2025 से 2028 के लिए सदस्यता अभियान में जनता दल यू के प्रदेश के नेता विजय प्रसाद वर्मा के अगुआई में कई लोगों ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। इस सदस्यता ग्रहण के दौरान लोगों मे नीतीश कुमार की सरकार के प्रति काफी उत्साह देखा गया। वहीं श्री वर्मा ने कहा की जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने जो लक्ष्य दिया है उस लक्ष्य को हासिल करने के लिए पार्टी के तमाम कार्यकर्ता जी जान से लगकर लक्ष्य को हासिल कर पार्टी को नई पहचान दिलायेंगे। इस सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रताप पटेल, प्रकाश कुमार, शिवजी शाह, कमलेश शर्मा, अभय कुमार सहित अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...