पटना, जुलाई 26 -- जदयू महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष संजू प्रिया कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्यता ग्रहण की। शनिवार को प्रदेश राजद कार्यालय में प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने संजू प्रिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। मौके पर प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने कहा कि देश के संविधान और लोकतंत्र को कमजोर करने की लगातार साजिश चल रही है। हम सभी को मिलकर ऐसी साजिशों तथा वैसी ताकतों के खिलाफ मजबूती से लड़ना होगा, जो शोषितों, वंचितों दलितों, अतिपिछड़ों के हक और अधिकार को छीनने के प्रयास में लगी हुई है। 17 माह के महागठबंधन सरकार में तेजस्वी यादव ने नौकरी, रोजगार, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यटन, आईटी सेक्टर, सिंचाई, बिहार के विकास का जो रोडमैप तय किया, उससे बिहार में सकारात्मक राजनीति को मजबूती मिली। मौके पर राजद महिला प्रकोष्ठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.