समस्तीपुर, जून 22 -- वारिसनगर। 132 वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र में पंचायत वार बूथ सदस्यों की बैठक का शुभारंभ किया गया। प्रदेश पार्टी द्वारा मनोनीत विधानसभा प्रभारी अरविंद कुमार की उपस्थिति में धुरलख पंचायत एवं धनहर पंचायत में बूथ कमेटी की बैठक की गई। विधानसभा प्रभारी अरविंद राय व प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर राजीव कुमार सिंह ने सदस्यों को सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी घर घर जाकर लाभार्थियों को देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के द्वारा आज ही महिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन, दिव्यांग जन पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन की राशि को 400 से बढ़ाकर 1100 रुपए किये गये हैं। इसके लिए कार्यकर्ताओं ने विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आभार व्यक्त किया। बैठक में सुरेश कुमार, गांधी सहनी, दिनेश सहनी, पुनीत स...